{"_id":"68488d77c5a796c750032073","slug":"case-filed-against-four-people-for-beating-a-youth-and-smearing-his-face-with-soot-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139258-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को पीटने और चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को पीटने और चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में चार पर केस
Wed, 11 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी को ससुरालियों ने पकड़कर पिटाई किया। मुंह पर कालिख पोतकर कुर्सी में रस्सी से बांध दिया। इस मामले में प्रेमी की मां की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की शादी पांच जून को तुर्कपट्टी थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती से हुई है। आरोप है कि वहां का रहने वाला और रिश्ते में भतीजा लगने वाला एक युवक रविवार को विवाहिता से मिलने के लिए चोरी-छिपे उसके ससुराल घर पहुंच गया। उसके पहुंचने की भनक महिला के घरवालों को लग गई। उन्होंने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि खोजबीन के दौरान युवक तख्त के नीचे छिपा हुआ मिला। परिजनों ने युवक को देखा तो घर में हंगामा मच गया। घर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कई लोगों ने उसकी पिटाई कर दिया। सोमवार सुबह को उसके मुंह पर कालिख पोतने के साथ एक कुर्सी से उसको रस्सी से बांध दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाना चाही तो वहां मौजूद लोग ले जाने से मना करने लगे। शाम को किसी तरह समझा बुझाकर उसे थाने ले जाया गया। जहां पर प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुंह में कालिख पोतने वाले एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवक अगर गलत किया था तो उसको बांधकर मारने पीटने का अधिकार किसी को नहीं है। पुलिस को सूचना देना चाहिए।