फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against 14 people in case of assault

Kushinagar News: मारपीट के मामले में 14 लोगों पर केस

Mon, 20 Oct 2025 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people in case of assault
रामकोला। थाना क्षेत्र के सिधावे कठकुईयां के मामले में रामकोला पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मारपीट कर घर में रखेे सामान को नुकसान पहुंचाने के मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के कठकुईया निवासी सचिदानंद सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि बीते 13 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे उनके बड़े भाई की पत्नी मीरा देवी घर में खाना बना रही थीं। उसी दौरान पुरानी रंजिश में उनके पट्टीदार राघवेंद्र प्रताप उर्फ ओम सिंह, प्रदीप उर्फ मुन्ना सिंह, आदर्श उर्फ मल्लू सिंह, अजय प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह, अश्वनी उर्फ सोनू सिंह, विजय उर्फ राजू सिंह, चित्रसेन, अभिषेक सिंह, विनोद सिंह, आदित्य, अंकुल, सीमा, किरन और इंदू वहां आई और उनके घर में घुसकर भोजन बना रहीं मीरा देवी को मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

घर में शोर सुनकर भतीजे सौरभ कुमार सिंह पहुंचे तो आरोपी उन्हे भी अपशब्द बोलते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी बर्तन, चुल्हा, डेहरी आदि घरेलू सामान तोड़ने लगे। इस मामले की शिकायत कई बार रामकोला पुलिस से की, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने पुलिस को सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस संबंध में एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी 14 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed