फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case file aganist three people

तीन पर चोरी और तोड़फोड़ का मुकदमा

Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
case file aganist three people
तीन पर चोरी और तोड़फोड़ का मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन गांव में दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के लिए स्थापित पंडाल में पटाखा फेंकने व मना करने पर ईंट-पत्थर चलाने तथा साउंड मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जौरा मनराखन गांव के निवासी रोहित गोंड ने पटहेरवा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके गांव में हर वर्ष की भांति लक्ष्मी पूजा के लिए पंडाल लगा था। रात के करीब दस बजे जौरा मलाहा टोली के कुछ लड़के पंडाल में पटाखे फेकने लगे। जब मना किया गया तो ईंट-पत्थर चलाने लगे और साउंड मशीन चुरा ले गए। सड़क निर्माण के लिए लगा शिलापट्ट भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जौरा मलाहा टोली निवासी इम्तियाज अंसारी, जागृति बरनवाल और निगम बरनवाल के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि चोरी व तोड़फोड़ के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed