फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against a young man who molested a girl

Kushinagar News: युवती के साथ छेड़खानी करने वाले युवक पर केस

Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Case against a young man who molested a girl
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला देख एक युवक पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। पुलिस इस मामले में गांव के युवक पर मारपीट पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

0
विवाहिता की पिटाई करने वाले पांच पर केस
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी शायदा खातून की शादी सात साल पहले गांव के ही इद्रीश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बीतने के बाद से इद्रीश का व्यवहार बदल गया और ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर आठ अप्रैल को घर से मारपीट कर निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति इद्रीश, मोबिन, शमशुल निशा, नसीब, नुरैसा पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

0
अज्ञात कारणों से लगी आग में चार झोपड़ियां जलीं
पिपराघाट। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करनपट्टी में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में अली मुहमद, सहाबुद्दीन व अजीज की चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इन झोपड़ियों में रखा सामान, नगदी आदि भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने क्षति का आकलन किया और राहत सामग्री का वितरण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0
प्राइवेट लाइनमैन को पीटा, केस
पडरौना। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के पिपरा मुड़िला हरपुर निवासी अशोक प्रसाद मौर्य संविदा पर रविंद्रनगर उपकेंद्र पर लाइनमैन के रूप में तैनात हैं। अशोक का आरोप है कि वह सोमवार को भिस्वा सरकारी गांव से बिजली ठीक कर लौट रहा था कि रविंद्रनगर नहर के पास कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में पिपरा धर्मपुर निवासी गोपाल चौबे पर मारपीट का केस दर्ज की है। संवाद
0
विदेश भेजने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी, केस
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी विनोद राय से कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के बड़गांव के टोला धर्मागर छपरा निवासी चंद्रप्रताप उर्फ भीम सिंह ने अपनी बातों में फंसाकर विनोद को विदेश भेजने के नाम पर 2.70 लाख रुपये बैंक खाते में ले लिया। कुछ माह बीतने के बाद विदेश भेजने के लिए पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी ने फर्जी वीजा व टिकट थमा दिया। दिल्ली जाने के बाद पता चला कि वीजा व टिकट फर्जी है। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई तो उसने रुपये वापस करने की बात को स्वीकार किया, लेकिन अब वह रुपये वापस करने से इनकार कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। संवाद
0
मारपीट कर युवक को किया घायल

कसया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुर के टोला खदही गांव के पूरब मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर लेकर वापस अपने घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम पंचायत के टोला दीनापट्टी निवासी पंकज खरवार उम्र 18 वर्ष पुत्र राजेंद्र खरवार ग्राम पंचायत में स्थित गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर लेकर अपने घर जा रहा था कि सुनसान स्थान पाकर अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे सपहा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रेफर कर दिया गया। सीएचसी से भी उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की मेडिकल कॉलेज में स्थिति नाजुक बनी हुई है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
0
बिजली खींचने को लेकर मारपीट, चार पर केस
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा डिबनी गांव निवासी पार्वती देवी को बिजली का कनेक्शन पोल से खींचने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कैलाश, राजदेव, मंटू, शिल्पा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला का सीएचसी पर इलाज कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के मंटू साहनी की तहरीर पर भी पुलिस ने नागेंद्र, विष्णु, दुलारे व पार्वती पर केस दर्ज किया है। संवाद
0
दहेज उत्पीड़न पर चार पर केस
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुम्हाटार गांव निवासी रेनू सिंह की शादी दो साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव बरडीहा गांव निवासी अष्टभुजा सिंह के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए रेनू को प्रताड़ित करने लगे। 29 मार्च को ससुरालवालों ने महिला की पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित अपने मायके में रहने लगी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति अष्टभुजा सिंह, ससुर अनिल सिंह, सास अमृता सिंह और ननद पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। संवाद

0
नौकरी दिलाने का नाम पर ठगी, प्रबंधक समेत दो पर केस
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी चित्रसेन प्रताप सिंह को कॉलेज में नौकरी देने के लिए कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवाही राधेश्याम सिंह व रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव निवासी दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज खोटही के प्रबंधक राजकिशोर सिंह 13 लाख 50 हजार रुपये नगद व बैंक खाते में लिए। काफी दिन बाद नौकरी नहीं मिलने पर जब रुपये की मांग की गई तो यह दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे। राजकिशोर सिंह वर्तमान में गोरखपुर के शाहपुर जेल रोड पर रहते हैं। दबाव बनाने पर वह कुछ रुपये वह वापस किए। बाकी रुपया देने की बजाय धमकी देने लगे। पुलिस इस मामले में राधेश्याम सिंह व कॉलेज प्रबंधक राजकिशोर सिंह पर धोखाधड़ी व मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed