{"_id":"64f8d420ac5e40fd3d0c7b04","slug":"car-overturns-out-of-control-seven-including-child-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4190-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, बालक समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, बालक समेत सात घायल
Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे एक गड्ढे में पटल गई। उसमें सवार बच्चे समेत कुल सात लोग घायल हो गए।
पटहेरवा निवासी कुछ युवक कार से मंगलवार को सेवरही डोल मेला देखने गए थे। रात करीब दस बजे वे लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान लबनिया चौराहे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। कार चालक राहुल कुमार (23), बुधन कुमार (18), अजीत कुमार (17), संदीप कुमार (20), क्रांति कुमार (25), विशाल कुमार (19) और एक तीन वर्ष का बालक समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को सीएचसी फाजिलनगर लेकर गए, जहां गंभीर रूप से घायल बुधन, संदीप कुमार, अजीत कुमार और विशाल कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।