फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car hits three female students on scooty on highway in Kushinagar two die one injured

यूपी में बड़ा हादसा: हाईवे पर कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Tue, 25 Aug 2026 06:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 06:46 PM IST
सार

तीनों छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे माधोपुर बुजुर्ग कट के समीप पहुंचीं, एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे के तुरंत बाद कार का टायर भी फट गया। 
 

विज्ञापन
Car hits three female students on scooty on highway in Kushinagar two die one injured
कुशीनगर सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हृदय विदारक घटना तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग कट के पास घटी।

विज्ञापन

 

हादसे का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे माधोपुर बुजुर्ग कट के समीप पहुंचीं, एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे के तुरंत बाद कार का टायर भी फट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायल की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राएं पड़ोसी राज्य बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली थीं। जिनकी पहचान अनामिका (22 वर्ष) निवासी सुकदेव पट्टी, थाना गोपालपुर (जिला गोपालगंज), निशा (21 वर्ष) निवासी एराजीपुर बोधाछापर, थाना गोपालपुर (जिला गोपालगंज) और इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरी छात्रा की पहचान आलीसा खातून (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के छपरा अहिरौली की निवासी है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक छात्राओं के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल आलीसा खातून को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका सघन उपचार चल रहा है।

इस बीच, पटहेरवा थाना पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही छात्राओं के परिवारों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed