{"_id":"68bf26d17e12548ae9017527","slug":"cable-burnt-power-cut-in-padri-area-for-hours-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144997-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केबल जला, पड़री क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केबल जला, पड़री क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली
Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जरार उपकेंद्र से जुड़े पड़री फीडर का केबल सोमवार की दोपहर जल गया। इससे फीडर से जुड़े कई गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर से ही बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम सात बजे तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ था।
गांव के उपभोक्ताओं का कहना है कि केबल जलने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन देर शाम तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे गांवों में पानी की किल्लत के साथ ही मोबाइल नेटवर्क और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों केा अंधेरे में रहना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति को तत्काल बहाल कराया जाए, ताकि समस्या से राहत मिल सके। इस संंबंध में अवर अभियंता पीएन कश्यप ने बताया कि केवल फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।