फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bullion dealer in kushinagar

कुशीनगर में सराफा व्यवसायी की दुकान में गला रेत कर हत्या

Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
bullion dealer in kushinagar
घटना स्थल पर जुटी लगी लोगों की भीड़ व पुलिस।सवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में सराफा व्यवसायी
विज्ञापन

की दुकान में गला रेतकर हत्या
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाब टोला के निवासी थे व्यवसायी जयराम वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में एक सराफा व्यवसायी की उनकी दुकान में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव दुकान में पड़ा मिला। सूचना पर पटहेरवा थाने की पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या का सुराग लगाने की कोशिश की। व्यापारियों ने हत्या के विरोध में दुकानें बंद रखीं।
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाब टोला निवासी जयराम वर्मा पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में करीब सात वर्ष से आभूषण का व्यवसाय करते थे। मंगलवार की सुबह पड़ोस के दुकानदारों ने देखा कि जयराम वर्मा की दुकान के शटर में ताला नहीं लगा है, लेकिन दुकान बंद है। पड़ोसियों ने जैसे ही दुकान का शटर उठाया तो अंदर जयराम का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

हत्या पर एएसपी रितेश कुमार सिंह और पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह पहुंचे। जयराम वर्मा के बड़े पुत्र किशन वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। किशन वर्मा ने बताया कि छह जून की रात तकरीबन दस बजे पिता ने मां से फोन पर बात की थी। मृतक के पुत्र ने किसी साजिश के तहत अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
वर्जन
व्यापारी की हत्या के मामले में सीडीआर निकलवाई जा रही है। हत्या की वजह रुपये का लेन-देन हो सकता है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed