फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bulldozer on encroachment in Virvat Konhavaliya

Kushinagar News: विरवट कोन्हवलिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 01 Aug 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on encroachment in Virvat Konhavaliya
विरवट कोंन्हवलिया में अवैध अतिक्रमण साफ करातीं राजस्व विभाग की टीम व पुलिस फोर्स।संवाद
सरकारी भूमि पर हुआ कब्जा हटवाया गया, नायब तहसीलदार की अगुवाई में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया ग्राम सभा में मंगलवार को सरकारी भूमि पर हुए पक्का निर्माण गिराकर अतिक्रमण हटवाया गया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार की अगुवाई में की गई। इस मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही। खाली पड़ी इस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होगा। विरवट कोन्हवलिया गांव के शुक्ल टोला में बंजर भूमि पर पहले से ही प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है। उस भूमि के कुछ हिस्से में ग्राम सभा की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन इस भूमि पर पूर्व प्रधान ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह ने इसकी शिकायत तमकुहीराज तहसील प्रशासन से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार सुनील कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम गठित की गई। मंगलवार को तरयासुजान, सेवरही समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और जेसीबी से सरकारी भूमि पर बने पक्का निर्माण को तोड़कर खाली कराया। खाली पड़े भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा गांव में दूसरी भूमि पर आरसीसी सेंटर निर्माण के लिए चिन्हित भूमि से भी अतिक्रमण हटवाया गया।

इस दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार गौतम, वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल धीरेंद्र राम, रविकांत, हीरालाल, मुकेश कुमार, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed