फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bulldozer fired on Madani Masjid of Kushinagar, action taken after strictness of CM

बड़ी कार्रवाई: CM योगी से शिकायत के बाद जागे अफसर, कुशीनगर के मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर

Sun, 09 Feb 2025 12:16 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 12:16 PM IST
सार

हाटा नगर के बचनदेव सिंह ने सीएम को शिकायती पत्र देकर एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से होने का आरोप लगाया था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच में पता चला कि पुलिस विभाग और सरकारी जमीन के कुछ हिस्सों पर मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से कराया गया है।

विज्ञापन
Bulldozer fired on Madani Masjid of Kushinagar, action taken after strictness of CM
मस्जिद पर बुलडोजर चला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सीएम तक शिकायत पहुंचने के बाद हाटा नगर पालिका में अवैध तरीके से बनाए गए मदनी मस्जिद पर रविवार को बुलडोजर चला। तीन जेसीबी और एक क्रेन की मदद से पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद को ध्वस्त किया गया। जांच के दौरान ही मस्जिद पक्षकारों ने मस्जिद को खाली कर दिया था और कार्रवाई के दौरान आस-पास नजर नहीं आए।

विज्ञापन



हाटा नगर के बचनदेव सिंह ने सीएम को शिकायती पत्र देकर एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से होने का आरोप लगाया था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच में पता चला कि पुलिस विभाग और सरकारी जमीन के कुछ हिस्सों पर मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से कराया गया है।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद मस्जिद पक्षकारों ने 1999 का नक्शा और कुछ पत्रावलियों को नगर पालिका प्रशासन को दिया। जांच में नक्शे के हिसाब से निर्माण होना नहीं पाया गया। नक्शा सिर्फ दो मंजिल भवन का पास था और निर्माण अंडरग्रांउड के अलावा तीन मंजिल तक करा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटा कोतवाल सुशील शुक्ला की तहरीर पर मस्जिद पक्षकारों पर केस भी दर्ज हुआ था, लेकिन प्रशासन चुप्पी साथ लिया था। पीड़ित ने दोबारा सीएम से मिलकर शिकायत करने की चेतावनी दी थी। रविवार को सुबह अचानक भारी संख्या में पुलिस बल मस्जिद के पास पहुंचे। कुछ देर बाद तीन बुलडोजर भी पहुंच गए और मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस छावनी में पूरा मोहल्ला तब्दील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed