फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Budget dose to Gorakhpur... break on flight from Kushinagar

Kushinagar News: गोरखपुर को बजट की डोज... कुशीनगर से उड़ान पर ब्रेक

Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Budget dose to Gorakhpur... break on flight from Kushinagar
कुशीनगर। पिछले सप्ताह प्रदेश सरकार के बजट में गोरखपुर एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण की घोषणा की गई। कभी एयरफोर्स स्टेशन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले गोरखपुर एयरपोर्ट के समय-समय पर बजट के बूस्टर डोज से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान की रफ्तार पर ब्रेक लगता जा रहा है।  बड़े महानगरों के लिए हवाई सेवा का गोरखपुर में विस्तार होने के कारण कुशीनगर के सीमित हवाई संचालन पर प्रभाव पड़ा। यात्रियों के विस्थापन और बड़े शहरों के लिए वायु सेवाएं शुरू होने से लोग गोरखपुर पहुंचने लगे और कुशीनगर एयरपोर्ट से 75 यात्रियों के साथ शुरू हुआ संचालन अक्तूबर 2023 से बंद हो गया। इसके पीछे एयरपोर्ट अथॉरिटी तकनीकी दिक्कतों का हवाला तो देती है, लेकिन कुशीनगर से घरेलू उड़ान शुरू नहीं होने की वजह कुछ और ही है।
विज्ञापन

पिछले एक साल के एयरपोर्ट पर चॉपर, जेट के लैंडिंग से जुड़े पन्ने पलट दें तो प्रधानमंत्री से लेकर देश के रक्षा, गृहमंत्री के साथ कई प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस एयरपोर्ट का प्रयोग स्थानीय कार्यक्रम और अन्य जिलों में आने-जाने के लिए किया है। जबकि यात्रियों के लिए हवाई संचालन शुरू करने के लिए छह माह में ही लगभग छह बार नागरिक उड्डयन मंत्री राधामोहन नायडू से जिले के सांसद विजय दुबे, आरपीएन सिंह और शशांक मणि त्रिपाठी मिल चुके हैं। संसद में प्रश्नकाल से लेकर विधानसभा में मांग की आवाज गूंज चुकी है। विधायक दर्जनों बार पत्राचार कर चुके हैं, बावजूद किसी भी शहर के लिए हवाई संचालन शुरू नहीं होने से जानकार गोरखपुर एयरपोर्ट के विकास की गति को ही इसका मुख्य कारण बता रहे हैं। इन दिनों विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच संचालन को लेकर हो रहे मंथन के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

बसपा, यूपीए और सपा सरकार की ओर से तैयार किए गए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नींव 2017 में पड़ी। डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने इसे मूर्त रूप देने का सिलसिला शुरू किया। 10 अक्तूबर 2019 को योगी सरकार ने इसे पूरी तरह से एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया। हर पहलू पर जांच हुई और 24 जून 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित कर दिया गया। 22 फरवरी 2021 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस भी दे दिया गया। 20 अक्तूबर 2021 को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण किया। कुशीनगर से कोलकाता के लिए 18 दिसंबर 2021 से फ्लाइट चलने का शेड्यूल था, लेकिन वह नहीं शुरू हो सका। कुशीनगर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट ने 10 जनवरी 2022 को ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की। हालांकि, यात्रियों की बेरुखी से इस बड़े महानगर तक उड़ान शुरू करने का सपना बनने से पहले ही टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च से 30 मार्च 2022 के बीच कुशीनगर से कोलकाता के बीच चार फ्लाइट चलीं, लेकिन इसके बाद यह भी बंद हो गई। इन सबके पीछे यात्रियों का न मिलना बड़ी वजह रही। इस दौरान दिल्ली से कुशीनगर की फ्लाइट पूरे एक सप्ताह और फिर बाद में सप्ताह के पांच दिन चलती रही, लेकिन तकनीकी कारणों का हवाला देकर कई बार इसे भी निरस्त करना पड़ा। यहां भी यात्रियों की दिलचस्पी न लेने के कारण फ्लाइट रद्द करने की बात सामने आई थी। अक्तूबर 2023 तक दिल्ली के लिए उड़ान सेवा जारी रही, लेकिन इसके बाद इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के अंतर्गत लोकलाइजर का इंस्टाॅलेशन और अन्य का हवाला देते हुए किसी भी शहर के लिए हवाई सेवा बंद है।

जबकि, प्रधानमंत्री का एयर इंडिया का विमान बोइंग-737 सहित प्रोटोकॉल में शामिल वायुसेना का चॉपर, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मोरारी बापू, जेपी नड्डा के जेट सहित सूबे के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चॉपर लैंड और टेकऑफ कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed