फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bsp met sp

Kushinagar News: बसपा नेता के पुत्र की मौत के मामले में एसपी से मिला प्रतिनिधिमंड

Sun, 07 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
bsp met sp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। बसपा नेता सुरेशचंद्र भारती के पुत्र की मौत के कारण का पता लगाने और घटना के खुलासे के लिए बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की।
रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव के निवासी व बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश चंद्र भारती के पुत्र जयसेन का घर के अंदर 21 अप्रैल को फंदे से लटका शव मिला था। घटना के दिन युवक और उसके चाचा-चाची ही घर पर थे। उस रात वह आधी रात तक फोन पर किसी से तेज स्वर में बातें करते सुने गए थे।
विज्ञापन

बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की तहरीर सौंपकर सुरेशचंद्र भारती ने उनकी आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की आशंका जताई थी। रामकोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन उस घटना के करीब दो सप्ताह बाद बा भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बसपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसपी धवल जायसवाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। एसपी ने मामले का शीघ्र खुलासा कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में सुरेशचंद्र भारती, गोरखपुर मंडल कोऑर्डिनेटर असगर अली, मंडल जोन इंचार्ज जयश्री प्रसाद व जिला सचिव सुदर्शन प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed