फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Branch manager returned 54 thousand...said-forget 79 thousand

Kushinagar News: शाखा प्रबंधक ने वापस किए 54 हजार...बोले-भूल जाओ 79 हजार

Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Branch manager returned 54 thousand...said-forget 79 thousand
दुदही। महिला ग्राहक की बिना जानकारी पीएनबी से 1.33 लाख रुपये निकालने के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने शुक्रवार को उसके खाते में 54 हजार रुपये वापस कर बोले कि अपना खाता बंद कर दो बाकी रुपये भूल जाओ। महिला ने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, शाखा प्रबंधक महिला के आरोप को निराधार बताते हुए मामले की जांच होने की बात कही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुमही की ममता देवी पत्नी भोला कन्नौजिया 24 नंबर 2023 को पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में खाता खोला। उनके पति किसी शहर में काम करते हैं। भोला ने पत्नी के बैंक खाते में 21 दिसंबर 2023 को 20 हजार, 24 जनवरी 2024 को साढ़े बारह हजार, 20 फरवरी को 15 हजार व 22 मार्च को 9,300 समेत कुल 57,800 रुपये भेजा। ममता ग्राहक सेवा केंद्र से 29 जनवरी 2024 को दो हजार व 26 मार्च 2024 को दो हजार रुपये निकाली। एक मई को ममता दो हजार रुपये निकालने ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंची तो ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने बताया कि खाते में मात्र 1001 रुपये बचे हैं। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन बैंक शाखा पहुंची और शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की। बैंककर्मियों ने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकाला तो, इसमें महिला के बैंक खाते में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से सात फरवरी 2024 को 40 हजार रुपये आए हैं। जबकि, 12 फरवरी को 2024 को 40 हजार, 19 फरवरी को 32 हजार रुपये निकाल लिया गया है। वहीं, 22 फरवरी को एक दूसरे माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 36,901 रुपये खाते में आए हैं। स्टेटमेंट में 29 फरवरी को 45 हजार रुपये की निकासी दिखा रहा है। इसके बाद 26 मार्च को सात हजार और दो अप्रैल को नौ हजार रुपये की निकासी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उन्होंने किसी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से ऋण नहीं लिया है और न ही पीएनबी की दुदही शाखा पर कभी गई हैं। इसके बाद भी उनके खाते से 1.33 लाख निकाले गए हैं। मामला बढ़ता देख बुधवार की शाम शाखा प्रबंधक ने ममता को बुलाकर उसके खाते में 54,818 रुपये वापस किया। बाकी 79 हजार रुपये देने के सवाल पर टाल मटोल करने लगे। विशुनपुरा इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दरोगा को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। पीएनबी के शाखा प्रबंधक हिमांशु शेखर ने बताया कि ममता का खाता सीएससी से खुला है। वहां पर ममता देवी नाम की दो महिलाओं का खाता है और एक ही पासबुक दोनों महिलाओं को जारी कर दिया गया। मैंने सुरक्षा की दृष्टि से बैंक खाता बंद कराने की बात कही। बाकी रुपये वापस कराने के लिए जांच की जा रही है। दो-चार दिन में समाधान करा दिया जाएगा। महिला का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed