{"_id":"570be6924f1c1b04474a6b7a","slug":"boycotted-the-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया
कुशीनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। मदरसा शिक्षा बोर्ड के मौलवी के अधिकांश छात्रों ने रजली देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को पहली पाली की परीक्षा देने पहुंचे अधिकांश छात्रों ने दूसरी जगह केंद्र बनाए जाने का विरोध करते हुए बहिष्कार कर दिया। परीक्षा का बहिष्कार करने के बाद छात्रों ने केंद्र के बाहर प्रदेश सरकार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां विरोधी नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
रजली देवी इंटर कॉलेज परगन मठिया इस वर्ष मदरसा शिक्षा परिषद के तहत संचालित तीन मदरसों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मदरसा हजरत इमाम हुसैन इस्लामिया आलिया मकतब मिश्रौली, मदरसा अनवारुल उलूम बड़हरा और अल कलम हायर सेकेंड्री स्कूल बड़हरा के कुल 557 परीक्षार्थी मौलवी और मुंशी की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
जिनमें से सोमवार को महज 53 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। सोमवार की सुबह आठ बजे रजली देवी इंटर कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
परीक्षार्थी मदरसा बोर्ड की परीक्षा मदरसों में ही आयोजित किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नकल रोकने के नाम पर प्रदेश सरकार ने मदरसों से दूर यूपी बोर्ड के कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया है, जो छात्रों के लिए परेशानी का कारण है। इसका विरोध करते हुए अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया और आधे घंटे विरोध प्रदर्शन करने के बाद परीक्षा में शामिल हुए बगैर चले गए।
उधर, विरोध प्रदर्शन की आशंका के दृष्टिगत कॉलेज प्रबंधन ने नेबुआ नौरंगिया थाने को सूचना दे दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, छात्र विरोध प्रदर्शन कर जा चुके थे।