फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Both women injured in the accident died

Kushinagar News: हादसे में घायल दोनों महिलाओं की मौत

Sat, 09 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Both women injured in the accident died
कसया। नगर के नेशनल हाईवे पर पौधशाला के समीप बृहस्पतिवार को कंटेनर ट्रक ने छाया में आराम कर रही दो महिलाओं को अचानक रौंद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें एक महिला की रास्ते में ले जाते समय ही मौत हो गई तो वहीं दूसरी महिला का शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पौधशाला के समीप अस्थाई आशियाना बनाकर देवरिया जिले से कुछ नट बिरादरी के लोग से आकर निवास करते हैं। दोपहर बाद वहीं छाया में एक कंटेनर ट्रक लाकर खड़ा कर दिया। घंटों बाद रुपा देवी (45) और कस्तूरिया देवी (42) धूप में कही से काम करके आई और ट्रक के समीप छाया में बैठकर आराम करते हुए सो गई। उसी दौरान कंटेनर ट्रक को चालक ने अचानक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। जिसमें दोनों महिलाओ को कुचल कर फरार हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने हाइवे चौकी को सूचना दिया। रास्ते में ले जाते समय रुपा देवी की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला कस्तूरिया देवी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में हाइवे चौकी प्रभारी एसआई विवेक पांडेय ने बताया कि हाइवे पर घायल दोनों महिलाओं की मौत हो गई हैं। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed