{"_id":"6980ed684147ee979a100004","slug":"bolero-full-of-devotees-collides-with-truck-one-dead-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153979-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, एक की मौत
Tue, 03 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोपालगंज में क्षतिग्रस्त बोलेरो। स्रोत-सोशल मीडिया
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज के बहिराबारी गांव से दो बोलेरो में सवार होकर श्रद्धालु बिहार के मोतिहारी जिले के अरेराज शिव मंदिर में सोमवार को भोर में जलाभिषेक करने जाने के लिए निकले थे। गोपालगंज जिले के कोनहवा मोड़ के समीप हाईवे पर पहुंचे थे कि ट्रक में एक बोलेरो टकरा गई, इसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव निवासी श्रद्धालु सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से किराए के दो बोलेरो से करीब दस लोग मोतिहारी जिले के अरेराज शिव मंदिन पर जलाभिषेक करने के लिए निकले। दोनों बोलेरो आगे-पीछे चल रहे थे। अभी गोपालगंज जिले के हाईवे पर कोनहवा मोड़ के पास पहुंचे थे कि घने कोहरे कारण एक बोलेरो सामने चल रही ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बोलेरो में सवार दुर्गापति देवी पत्नी हीरालाल शर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गुला देवी पत्नी सुरेश (55), सुनीला देवी पत्नी नंदलाल (48), नंदलाल शर्मा पुत्र बनारसी (50), सुगिया देवी पत्नी छठ्ठू (65) और एक किशोर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और निजी साधनों से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गुला देवी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।