फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bolero collided with trailer, three injured

Kushinagar News: ट्रेलर से भिड़ी बोलेरो, तीन घायल

Fri, 01 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with trailer, three injured
ट्रेलर में भिड़ा वाहन। संवाद
कसया। नगर के गोपालगढ़ ओवरब्रिज के समीप बुधवार की देर रात सड़क पर गलत दिशा में खड़े ट्रेलर में कसया से तमकुहीरोड जा रही बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इसमे बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी।
विज्ञापन

एनएच 28 को जोड़ने वाली कसया नगर बाई पास रोड पर बुधवार की देर रात करीब 10 बजे गोरखपुर से इलाज कराकर बोलेरो से घर जा रहे थे। जैसे ही एनएच 28 के समीप पहुंचे ही थे कि सड़क के मोड पर रांग साइड में एक ट्रेलर खड़ी थी। अचानक गाड़ी खड़ी देख बोलेरो ड्राइवर अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का बाया हिस्सा का परखच्चे उड़ गए। बायां टायर गाड़ी से छटक का दूर चला गया।
विज्ञापन

बोलेरो में सवार तमकुहीरज निवासी तीर्थराज (50), गुड्डी देवी (40) और तेतर देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने तीनों घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पर कुछ देर के लिए आवागम प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed