फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   boeing aircraft of indian airforce landed at kushinagar airport

कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय वायुसेना का बोइंग विमान

Tue, 08 Jun 2021 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
boeing aircraft of indian airforce landed at kushinagar airport
कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय वायुसेना का बोइंग विमान
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की दोपहर में भारतीय वायुसेना का बोइंग -737 विमान उतरा। करीब 19 मिनट तक हवाई अड्डे के एप्रन पर रुकने के बाद जहाज ने वापसी की उड़ान भरी। जहाज में से कोई नीचे नहीं उतरा। यह एयरपोर्ट की चेकिंग के लिए ट्रायल था या फिर कोई अन्य नियमित जांच, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिस बोइंग 737 जहाज को एयरपोर्ट पर उतारा गया था, उसने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान अधिकतर वीवीआईपी लोगों के उपयोग में लाया जाता है। दोपहर 11.55 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे इस विमान ने 19 मिनट रुकने के बाद फिर 12.14 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान में सवार कोई व्यक्ति हवाई अड्डे पर नहीं उतरा। वायुयान में ही बैठकर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का एक जहाज आया था। रनवे व एप्रन का निरीक्षण करने के उपरांत चला गया। जहाज का कोई सदस्य नीचे नहीं उतरा। इस संबंध में इससे अधिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed