फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of mason who attended a Tilak ceremony found in sugarcane field; murder suspected.

Kushinagar News: तिलक समारोह में गए राज मिस्त्री का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 24 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Body of mason who attended a Tilak ceremony found in sugarcane field; murder suspected.
कसया। बनवारी टोला में मंगलवार को गन्ने के खेत में एक राज मिस्त्री का शव पुलिस ने बरामद किया। शव का अधिकांश हिस्सा सड़क गया था। दुर्गंध उठने पर गांव वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर आए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। मिस्त्री पांच दिन पूर्व घर से एक तिलक समारोह में जाने के लिए निकला था। तब से वापस नहीं लौटा था। परिजन उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के नादह गांव निवासी राजेंद्र चौहान (45) राज मिस्त्री का काम करता था। घर वालों ने बताया कि 19 जून को बनवारी टोला में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के लिए निकला। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन परिजनों से मिस्त्री की तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि बनवारी टोला सड़क के किनारे गन्ने के खेत में शव पड़ा है। सूचना पर आई पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दिया। शव का अधिकांश हिस्सा सड़ गया था। शव मिलने की सूचना पर गांव वालों की भीड़ जुट गई है। गांव वालों ने बताया कि दुर्गंध उठने के बाद गन्ने के खेत में लोगों ने देखा तो शव पड़ा था। शव तीन दिन पुराना लग रहा है। राज मिस्त्री के बेटे अभिषेक, अजय और पीयूष अपनी मां शीला देवी के साथ मौके पर पहुंचे। राज मिस्त्री का शव देख कर चीखने लगे। परिजनों ने बताया कि मजदूरी करने के लिए आते थे, कसया दो तीन दिन रूकने के बाद घर जाते थे, इस बार भी लगा कि वे कसया गए है। दो चार दिन बाद आएंगे। पुलिस से परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। आरोप के आधार पर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed