{"_id":"6a7ccb830ebb415d540400d7","slug":"body-of-former-block-pramukh-found-in-drain-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-165648-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में नाले में मिला पूर्व ब्लॉक प्रमुख का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में नाले में मिला पूर्व ब्लॉक प्रमुख का शव
विज्ञापन
दुदही। दुदही (कुशीनगर)। पश्चिमी चंपारण जिले के भितहा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख छोटेलाल यादव (42) का शव संदिग्ध हालात में बुधवार सुबह प्रेमही दियारा क्षेत्र में नाले में मिला।
दस्यु सरगना रहे वासुुदेव यादव के बेटे छोटेलाल मंगलवार सुबह से ही लापता थे। परिवार वालों ने उनकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
भितहा थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी छोटलाल यादव तीन दिन पूर्व घर से दियारा में गए थे। प्रेमही दियारा में हीरा यादव के आवास पर रहकर वह खेती-किसानी करवाते थे। बुधवार को लोगों ने उनका शव नाले में देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और घर वालों को सूचना दी। घर वालों के पहुंचने के बाद जरूरी कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।