{"_id":"679bce519abb9c6f66016abc","slug":"body-found-in-pond-near-home-of-missing-child-suspected-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131203-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपहृत बच्चे की घर के पास तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपहृत बच्चे की घर के पास तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका
Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बरसैना निवासी पांच वर्षीय बच्चा सोमवार को घर से लापता हो गया। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को घर पास तालाब में बच्चे का शव दिखाई दिया। खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर वाले साजिश के तहत बच्चे की हत्या कर तलाब में शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के बरसैना गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता का पांच वर्षीय नाती अनिकेत घर के पास खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता नहीं चला। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को देर शाम करीब पांच बजे परिजनों ने देखा कि अनिकेत पुत्र पिन्टू उर्फ शिव बचन गुप्ता का शव तालाब में उतराता हुआ दिखा। शोर मचाने और रोने की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। घर वाले बच्चे की साजिश की तहत हत्या कर तालाब में शव फेंकने का आरोप पुलिस से लगाया है। अनिकेत, पिंटू का इकलौता पुत्र था। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि होगी।