फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Board exam meritorious honored

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित

Tue, 23 Apr 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Board exam meritorious honored
विवेकानंद इंटर कॉलेज बरवा कला में सम्मनित हुए छात्र।
तुर्कपट्टी। विवेकानंद इंटर कॉलेज बरवा कला में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होता है। इसके लिए निरंतर प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को नियामत अली, मनोरंजन कुशवाहा, महातम कुशवाहा आदि ने पुरस्कृत किया। इसके बाद इंटर की बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की टॉप टेन की सूची में सातवां और जिले में दूसरा स्थान पाने वाली आकांक्षा गुप्ता, के अलावा हाईस्कूल और इंटर में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले अजय कुशवाहा, अंगीरा खरवार, नितिन गुप्ता, पवन यादव, संध्या कुशवाहा, शैलेश गोंड, आशुतोष गुप्ता, काजल कुमारी और नंदनी गुप्ता को सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार चौबे ने किया। इस दौरान हाकिम अंसारी, मनोज कुशवाहा, मनीष प्रताप सिंह, अरविंद शाही, अकबर अंसारी, अवनीत मिश्रा, रोशन पटेल, सोहैल अंसारी, हरिओम पांडेय, राजन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed