फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blue Sapphire Football Club Gorakhpur defeated Tanda Club Uttarakhand.

Kushinagar News: ब्लू सफायर फुटबॉल क्लब गोरखपुर ने टांडा क्लब उत्तराखंड को हराया

Wed, 17 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Blue Sapphire Football Club Gorakhpur defeated Tanda Club Uttarakhand.
फाजिलनगर (कुशीनगर)। क्षेत्र के जोगियां में यूथ क्लब की तरफ से चले रहे सात दिवसीय ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दूसरा मैच ब्लू सफायर फुटबॉल क्लब गोरखपुर व टांडा फुटबाल क्लब उत्तराखंड के बीच खेला गया। इसमें ब्लू सफायर फुटबॉल क्लब गोरखपुर ने टांडा को पेनाल्टी शूट में 3-0 से हराकर अगले राउंड में जगह पक्की की।
विज्ञापन

फुटबॉल मैच के पहले हाॅफ व 15वें मिनट में उत्तराखंड की टीम ने पहला गोल मारा। मैच के दूसरे हॉफ के पांचवें मिनट में गोरखपुर की टीम एक गोल मारकर बराबर हो गई। कुछ अंतराल पर दोनों टीमें एक-एक गोल कर दो-दो गोल के साथ बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों के बीच बराबर गोल होने के चलते जीत के निर्णय के लिए पेनाल्टी शूट का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इसमें गोरखपुर की टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया। इसमें रेफरी प्रभात मिश्रा, लाइनमैन मकसूद आलम व अशोक यादव ने भूमिका निभाई। इस मौके पर अध्यक्ष नितांत सिंह, संयोजक इसराइल अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed