{"_id":"9b0a45d4995d309bc03002771a39df05","slug":"bku-activists-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
kushinagar beauro
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह के साथ मंडल सचिव रमाकांत तिवारी, जिला प्रभारी गुलबदन यादव, रामकोला ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खुद्दूस अंसारी, फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सुकरौली के अनिरुद्ध तिवारी और कसया तहसील अध्यक्ष बद्री कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इनकी मांग थी कि प्राकृतिक आपदा से फसलाें को हुई क्षति का मुआवजा किसानों को जल्द दिलाया जाए, सूखे से प्रभावित धान की फसल के एवज में भी किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति उदासीनता बरतने वाली ढाढ़ा और कप्तानगंज चीनी मिलों के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पूर्ति, विपणन और परिवहन विभाग में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाए, सहकारी बैंकों में लेन देन शुरू कराया जाए, गैस एजेंसियों की तरफ से की जा रही धांधली बंद कराई जाए, बड़ी गंडक की बाढ़ से बचाव के लिए बांध और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा अवैध तरीके से बालू खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।