फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP workers celebrated Delhi victory

Kushinagar News: दिल्ली फतह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sun, 09 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated Delhi victory
पडरौना। दिल्ली विधानसभा और अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत मिली है। 27 वर्षों में पहली बार रिकाॅर्ड मतों से दिल्ली फतह कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। वहीं अयोध्या के बहुचर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने रिकाॅर्ड मतों से विजयी हुए हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहीं पटाखे फोड़े तो कहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि दिल्ली की जनता ने सच्चाई और विकास का संदेश दिया है। झूठे वादों से अब जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, विवेकानंद शुक्ल, बाबू नंदन सिंह, एमपी कन्नौजिया, विश्वरंजन कुमार आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के छावनी मोहल्ले में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ा और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू, डॉ. राजन सिंह, डॉ. पंकज सिंह, रितिक सिंह, सुमित चौबे आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में शहर में रैली निकालकर दिल्ली जीत की खुशियां मनाई गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं में मिठाइयां वितरित की गईं। मथौली प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को ब्लाॅक मोतीचक परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह खुशियां मनाईं। इस दौरान रामू राव, आकाश सिंह, प्रधान राजकुमार सिंह, प्रधान राजू चौहान, कुनाल सिंह आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली में भाजपा को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। बगही धाम मंडल के महामंत्री फतेहबहादुर दूबे ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव, मधुसूदन प्रसाद, शैलेश गोंड, ओमप्रकाश शर्मा, रामधनी आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार विधायक डॉ. असीम कुमार की अगुवाई में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत पर बधाई दी। इस दौरान विनोद सिंह राजपूत, रणजीत सिंह सेंगर, अभिषेक आनंद पाठक, शांतनु मुखर्जी, रवि राय, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जला कर दिल्ली जीत की खुशी मनाई। इस दौरान दीपक सिंह, उपेंद्र गुप्ता, रमेश ब्याहुत, राहुल गौड़, रुपेश रावत आदि मौजूद रहे। सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दिल्ली फतह की खुशियां मनाई। इस दौरान राजेश गुप्ता, वरुण जायसवाल, राजू मौर्या, रामप्रवेश कश्यप, संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अमलेश तिवारी, हरेंद्र तिवारी, प्रभु तिवारी, धीरज शर्मा, हरकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, मिंटू रौनियार, अमरचंद मद्धेशिया, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में भाजपा आनंद सिंह की अगुवाई में जीता का जश्न मनाया गया। इस दौरान जयप्रकाश सिंह, परमात्मा प्रजापति, चंदन वर्मा, प्रभु गुप्ता, बिरेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार बीजेपी नेता राजन व्याहुत की अगुवाई में शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान अंजेश भारती, भरत तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजन जायसवाल, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अगुवाई में जीत की खुशियां मनाईं। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, चंद्रप्रकाश यादव चमन, अखिलेश शुक्ला, राणा प्रताप मिश्रा, अजय तिवारी, भानु राव आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर जश्न मनाया गया। इस दौरान अनूप कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र प्रजापति, मनोज गोविंद राव, प्रतीक श्रीवास्तव, इंद्रजीत गोंड आदि मौजूद रहे। रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोकवा बाजार में फाजिलनगर ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी की अगुवाई में जश्न मनाया गया। इस दौरान राजेश जायसवाल, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, इंद्रजीत कुशवाहा, श्रीकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed