फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP Regional Vice President Ranjeet Rai welcomed at various places.

Kushinagar News: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय का जगह-जगह स्वागत

Sun, 20 Sep 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP Regional Vice President Ranjeet Rai welcomed at various places.
तमकुहीरोड/ मल्लूडीह/पटहेरवा। सेवरही ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और निरंतर परिश्रम से होती है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुशीनगर मंडल के बरवा जंगल अभिनायकपुर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। यहां पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल महामंत्री मंकेश कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। इसी तरह पटहेरिया चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने रणजीत राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी समेत कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। रणजीत राय ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed