फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP people do false things in the name of development: Juhi Singh

विकास के नाम पर भाजपाई करते हैं झूठी बातें : जूही सिंह

Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP people do false things in the name of development: Juhi Singh
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
विकास के नाम पर भाजपाई करते हैं झूठी बातें : जूही सिंह
विज्ञापन

पडरौना। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। विकास के नाम पर भाजपाई झूठी बातें करते हैं।
वह मंगलवार को कुशीनगर में एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास अखिलेश यादव की देन है और भाजपा उसे अपना बता रही है। दरअसल, भाजपा की सरकार ने कुछ किया नहीं तो दूसरों के काम को ही अपना नाम देने में लगी। उन्होंने कहा कि सपा के सदस्यता अभियान से पार्टी को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सम्मान हर जगह है। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री संपर्क में हैं। अगर जुड़ेंगे तो सपा उनके सम्मान के लिए कोई निर्णय लेने से नहीं हिचकेगी। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में सपा कहीं पीछे नहीं हट रही। प्रदेश के कई जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ हुई कार्रवाई का सपा ने पुरजोर विरोध किया है। उन्हें न्याय दिलाने का काम सपा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पत्रकारों पर भी मुकदमा दर्ज कराने का काम कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम के लिए सरकार कोई ठोस फैसले नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का बीते वर्ष अक्तूबर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण कर दिया, लेकिन यहां से सिर्फ एक घरेलू उड़ान ही है। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होनी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इसके लिए संजीदा नहीं हैं। इस सरकार में सिर्फ एमओयू पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा मजबूत पार्टी है। समझौता होगा तो रिश्ता निभाएंगे। भाजपा से देश को बचाना है। कहा कि पब्लिक सेक्टर की जमीन निजी हाथों में बेची जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को यह पता नहीं है कि विश्व में भारत किस मानव विकास सूचकांक पर है। बताया कि वर्तमान में भारत की रैंक 132 है, जबकि यह रैंक 2020 में 130 थी, जिसमें गिरावट दर्ज हुई है।

इस मौके पर सपा नेता राजेश प्रताप राव, अक्षय पांडेय, प्रसून जायसवाल, प्रदीप सिंह सैंथवार, भूपेंद्र सिंह, सिकंदर आलम, अमेरिकन खरवार, अजय प्रताप यादव, राहुल तिवारी, चंदन राज, विवेक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed