फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP is strengthening the constitution: Keshav

संविधान को मजबूत बना रही भाजपा : केशव

Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP is strengthening the constitution: Keshav
कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
पडरौना। भाजपा किसी का अधिकार छीनने नहीं देगी, पार्टी संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। जैसे सम्राट अशोक के समय कोई भेदभाव नहीं था वैसे ही आज मोदी सरकार में कोई भेदभाव नहीं है। पीएम के नेतृत्व में सरकार देश की सीमा को सुरक्षित कर रही है। गरीबों का उत्थान कर रही है। महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है। भेदभाव खत्म कर रही है। युवाओं को अत्मनिर्भर बना रही है। सबका साथ सबका विकास पर काम किया जा रहा है। उक्त बातें सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव पर जूनियर हाईस्कूल पडरौना में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। इससे पहले वह शहर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में स्व. उमाकांत कुशवाहा व स्व. बन्नी देवी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहां मूर्ति का अनावरण कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक ने जिन भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर चलते हुए सुशासन किया, आज उस भगवान बुद्ध की धरती पर आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सम्राट अशोक के सुशासन का अनुसरण करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ समय से सपा बड़े-बड़े दावे कर रही है। वह 2027 के लिए फर्जी फार्मूला पीडीए लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed