फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP capable of taking the country forward: Satish

भाजपा देश को आगे ले जाने में सक्षम : सतीश

Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
BJP capable of taking the country forward: Satish
पडरौना। भाजपा की तरफ से बृहस्पतिवार को व्यापक सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और सांसद विजय कुमार दूबे ने भाजपा कार्यालय में मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश को आगे ले जाने में सक्षम है। यह संदेश सभी कार्यकर्ताओं के मन में स्पष्ट रूप से गूंजना चाहिए। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम करती है। सभी बूथों पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि सदस्यता ही संगठन की आत्मा है। इसलिए सदस्यता को सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर पार्टी का सदस्यता दिलाना है। सदस्यता अभियान को सांसद विजय कुमार दूबे, जनार्दन गुप्ता, लल्लन मिश्र ने संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल, पीएन पाठक, विवेकानंद पांडेय, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, डॉ. असीम राय, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, जगदंबा सिंह, नंद किशोर मिश्र, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मदन गोविंद राव, रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को विचार आधारित पार्टी बताया
पडरौना। भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है। पार्टी विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण देश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। ये बातें खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाना है। सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान,सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मनीष जायसवाल, पीएन पाठक, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, डाॅ. असीम राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, नमो नारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed