{"_id":"655a5e35d3a1a1a1000b1124","slug":"bikes-collide-head-on-two-youths-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7947-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल
Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा-सिकटा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
झागां-सिकटा मार्ग पर रविवार को शाम करीब पांच बजे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मधवलिया गांव निवासी मिंटू शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा (22 साल) अपने ही गांव के मित्र की बाइक मांगकर अपनी पत्नी अनुराधा को लेकर हाटा कोतवाली क्षेत्र के पौटवा गांव जा रहे थे।
अभी झांगा के पास स्थित ईट-भट्ठे के पास पहुंचे थे कि झांगा से सिकटा की तरफ जा रहे रितेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश राजभर उम्र 27 वर्ष निवासी बंचरा थाना हाटा की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठी अनुराधा को हल्की चोट आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजा, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।