{"_id":"64b18c23e6e04361c70e72d6","slug":"bike-thief-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1474-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया बृहस्पतिवार की देर शाम फोरलेन हाईवे स्थित टड़वा मोड़ के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच की कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आते दिखा। पुलिस टीम को देख कर आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी बाइक से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। जांच में बाइक चोरी की निकली। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के सोनहुला निवासी ग्यासुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया गया है।