{"_id":"68e8218b564b420b060d8758","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-20000-rupees-after-beating-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146858-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार छीने
Fri, 10 Oct 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सखौली के सामने नहर के बगल स्थित पोखरे के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति से बदमाशों ने मारपीट कर उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की शोर सुनकर गांव की महिलाए पहुंचीं। महिलाओं को आता देख बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गए।
थाना क्षेत्र के गांव मोतीपाकड़ निवासी महावीर प्रसाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से 20 हजार रुपये लेकर हाटा किसी काम से जा रहे थे। सखौली नहर की पटरी के रास्ते में आने वाले पोखरे के पास पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार होकर छह लोग वहां पहुंचे। उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उनके पास रखा बीस हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई शुभम भार्गव घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। पुलिस बरामद बाइक के आधार पर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मारपीट व लूट की सूचना भी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।