{"_id":"681d10989cab0a565f04d38b","slug":"bike-rider-lekhpal-died-due-to-collision-with-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137052-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत
Fri, 09 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर ठाकुर चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार लेखपाल को मारुति वैन ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मारुति वैन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा (40) पुत्र देवीदयाल तमकुही तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वह तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग से तमकुही जा रहे थे। अभी ठाकुर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से मारुति वैन ने ठोकर मार दी। इससे दुर्घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने मारुति वैन को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।