{"_id":"68e170f2b9533d7fc60c30aa","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146572-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 11 स्वर्णनगर निवासी मान वर्मा की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सेवरही थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 11 स्वर्णनगर निवासी मान वर्मा (35) शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक से बिहार की ओर से तमकुहीराज कस्बे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना तमकुहीराज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।