{"_id":"6a14b4f615bf48157a0b9b9a","slug":"bike-overturns-while-trying-to-save-goat-pregnant-woman-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-160542-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बकरी को बचाने में पलटी बाइक, गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बकरी को बचाने में पलटी बाइक, गर्भवती की मौत
Tue, 26 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के सामने पडरौना-जटहा मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसका पति और डेढ़ वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद 22 वर्षीय पत्नी सुनैना और डेढ़ वर्षीय बेटे को बाइक से लेकर पडरौना अल्ट्रासाउंड कराने गए थे। देर शाम लौट रहे थेे। पचफेड़ा गांव के सामने अचानक सड़क पर बकरी आ गई। उसको बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आसपास मौजूद लोग पहुंचे और घायल दंपती व मासूम को सीएचसी विशुनपुरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सुनैना की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनैना को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति देवेंद्र को मामूली चोटें आईं, जबकि मां की गोद में बैठा डेढ़ वर्षीय मासूम सुरक्षित बच गया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।