फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

Kushinagar News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 06 Jul 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
हाटा। देवरिया से हाटा आ रहे युवक की बाइक बृहस्पतिवार की रात पटना मिश्रौली गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास बिजली के खंभे में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के 20 वर्षीय पवन कुमार प्रजापति पासपोर्ट बनवाने बृहस्पतिवार को बाइक से गोरखपुर गए थे। वहां काम निपटाने के बाद देवरिया चले गए। रात में देवरिया से हाटा के रास्ते घर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे हाटा कोतवाली के पटना मिश्रौली गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास बिजली के खंभे से टकरा गए। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। जब तक लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी पाकेट में मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान हुई और परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। कोतवाली में पवन के पिता रामधारी ने शव की पहचान की। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed