{"_id":"67f96d9b6f155ed3d70d5617","slug":"bike-collided-with-divider-young-man-died-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-135463-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sat, 12 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाईवे पर स्थित भड़कुलवा चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के करमहा उग्रसेन गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अखिलेश उर्फ बासदेव यादव अपनी बाइक से हाटा से कुशीनगर की ओर जा रहा था। उसकी बाइक पर उन्हीं के गांव की 22 वर्षीय बबीता बैठी थी।
वह भडकुलवा चौराहे के पास पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाईडर से टकरा गई। इस घटना में अखिलेश का सिर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे मौके पर ही अखिलेश की मौत हो गई। बबीता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने युवती को हाटा सीएचसी भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।