{"_id":"5fc792888ebc3eefbb07774b","slug":"bike-colided-to-pole-biker-died-kushinagar-news-gkp37530160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
पोल से टकराई बाइक, चालक की मौत
जटहां बाजार। पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर बुधवार की भोर में अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नाहर छपरा गांव के निवासी राजा चौहान (28) मंगलवार की रात किसी शादी समारोह में गए थे। वहां से बुधवार की भोर में बाइक से घर आ रहे थे। कुहासा के कारण चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। कुरमौल गांव के पास सड़क के किनारे बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। हादसे में राजा चौहान को गंभीर चोट लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते, उससे पहले ही राजा चौहान की मौत हो गई थी। लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना से घर में कोहराम मच गया। गांव वालों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले राजा चौहान के भाई की भी मौत हो गई थी।