फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhojpuri language is the identity of the country: Prof. Lion

भोजपुरी भाषा देश की पहचान : प्रो. सिंह

Mon, 25 Dec 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri language is the identity of the country: Prof. Lion
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के अज्ञेय सभागार में रविवार को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच देवरिया की तरफ से भोजपुरिया की शान भोजपुरी भाषा विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने भोजपुरी साहित्य से फूहड़पन मिटाने की अपील करते हुए भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग की। इसके बाद भोजपुरी को सुदृढ़ करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वाणिज्य विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरपी सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा भारत की पहचान है। उस पहचान में भोजपुरी का बड़ा योगदान है। भोजपुरी को और समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने गोरक्षनाथ, संतकबीर, संत ज्ञानेश्वर आदि की चर्चा की। कहा कि इन्होंने भक्ति मार्ग के माध्यम से भोजपुरी को समृद्ध किया। भिखारी ठाकुर, गोरख पांडेय, धरीक्षण मिश्र आदि के भोजपुरी में योगदान की चर्चा करते हुए माटी की भाषा को फूहड़ पन से बचाने की अपील की। कबीर का व्यक्तित्व किसी सत्ता, सीमा,धर्म की परिधि में नहीं रहा। अध्यक्ष हिंदी विभाग रामजी सहाय पीजी काॅलेज, रुद्रपुर प्रो. संतोष यादव ने कहा कि भोजपुरी के अतीत, वर्तमान, भविष्य को जानने और समझने की जरूरत है। संगोष्ठी को वीरेंद्र यादव, अंशुमाल द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। संगोष्ठी की
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह व संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। अंत में रमेश तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान जयराम गुप्ता, सुशांत राव, आनंद राव, रामदरश कुशवाहा, कृष्ण मोहन सिंह, विनोद शाही, अशोक सिंह, वकील राव, हरेंद्र राव, दयाशंकर कुशवाहा, संजीव कुमार राव, हरिशंकर राव, श्रीप्रकाश राव, डा. राजेन्द्र यादव, प्रेम प्रकाश मणि तिवारी, बलराम सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका हुआ सम्मान
संगोष्ठी में प्रकृति सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. रीतेश कुमार, डॉ. निगम मौर्या, प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय, भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी, डॉ. संजय सिंह आदि को भोजपुरी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed