{"_id":"6aac57caba9eb79a7907283f","slug":"fir-against-two-for-playing-dj-at-high-volume-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168145-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खड्डा। छितौनी डोला मेला के जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने और मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में हनुमानगंज पुलिस ने दो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, दोनों को आवाज कम करने के लिए कई बार कहा गया लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई।
बजरंग सेवा समिति अखाड़ा-दो के जुलूस में छितौनी इंटर कॉलेज के पास दीपक चौरसिया के डीजे पर 20 से 22 साउंड बॉक्स व 22 से 24 ट्वीटर हॉर्न लगे मिले। वहीं बजरंगबली अखाड़ा-एक के जुलूस में रेलवे स्टेशन के पास हरिओम के डीजे पर 22 से 24 साउंड बॉक्स और 24 से 28 ट्वीटर हॉर्न लगे थे। पुलिस के मुताबिक, तेज आवाज से मार्ग जाम हुआ और एंबुलेंस भी फंस गई।
हुड़दंग मचाती भीड़ व कान फाड़ू आवाज से आम लोग परेशान रहे। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा व ध्वनि प्रदूषण नियम व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत थाने के उपनिरीक्षक के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। त्योहार से पहले संचालकों को नियमों की जानकारी देने के बावजूद जिले में तेज डीजे का सिलसिला नहीं थम रहा है। थानाध्यक्ष डीएन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।