फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Belongings of missing youth found on Danwaha bridge, fear of jumping into Gandak river

Kushinagar News: दनवाहा पुल पर मिला लापता युवक का सामान, गंडक नदी में कूदने की आशंका

Sat, 16 Sep 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Belongings of missing youth found on Danwaha bridge, fear of jumping into Gandak river
तमकुहीराज। घर से लापता युवक का सामान और साइकिल दनवाहा पुल पर मिले। उसके गंडक नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। किसी से रुपये के लेन-देने में उसे थाने पर बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। इसको लेकर वे परेशान थे। बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकला थे। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी निवासी 55 वर्षीय सरल बृहस्पतिवार की सुबह चखनी दुखी मिश्र चौराहे पर घर से चाय पीने जाने की बात कह निकले थे। दोपहर तक वापस नहीं लौटे, तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका नंबर पर इनकमिंग बंद बता रहा था। बेटे आनंद कुमार पाल मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कराया, तो मोबाइल पर घंटी जाने लगी। मोबाइल सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा निवासी राजू नाम का युवक रिसीव किया। उसने बताया कि दनवाहा पुल पर साइकिल, मोबाइल एवं चश्मा पड़ा है। घर वाले पहुंचकर सरल का सामान होने की पुष्टि किया। आशंका जताया जा रहा है कि सरल पुल से गंडक नदी में कूदे हैं। एनडीआरएफ टीम नहीं पहुंचने के चलते गांव वाले भी नदी में शुक्रवार को तलाश किए। इस संबंध में इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। आने में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed