{"_id":"64a5b4b0ca3fac10120035e6","slug":"bdc-members-trained-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-990-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंचायतीराज व्यवस्था का बीडीसी सदस्यों को पढ़ाया गया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंचायतीराज व्यवस्था का बीडीसी सदस्यों को पढ़ाया गया पाठ
Wed, 05 Jul 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामकोला विधायक ने दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत डीपीआरसी पर बुधवार को फाजिलनगर और तमकुहीराज ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्योंं का प्रशिक्षण हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने दीप जलाकर किया।
विधायक ने कहा कि प्रशिक्षण से खुद के अधिकार और योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इससे क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना को सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप बनाया जा सकेगा। इससे जनता को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, 73वें संविधान संशोधन की जानकारी देते हुए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के क्रम में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से जुड़ी जानकारी दी गई। पंचायत का कार्यकाल, महिला आरक्षण की व्यवस्था, क्षेत्र पंचायत विकास योजना का गठन से जुड़ी जानकारी डीपीआरसी के वरिष्ठ फैकल्टी ब्रजेश तिवारी ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत गांवों में विकास का खाका 29 विभागों की मदद से खींच रहा है। इसके लिए सदस्यों को जागरूक और जानकारी रखनी होगी। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान दिनेश सिंह, प्रशिक्षक अजीत तिवारी, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।