फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Barwa village forest spirit seized 35 drums

बरवां जंगल गांव में 35 ड्रम स्प्रिट बरामद

Sun, 13 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sun, 13 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद सहायक आबकारी आयुक्त हर्ष चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी ओपी सिंह, एसओ कसया ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल, एसएसआई नीरज सिंह, एसआई राकेश सिंह, आबकारी विभाग के एसआई राजेश कुमार, संतोष यादव, विनीत कुमार, विजय प्रताप, रमाशंकर यादव और कोहिनूर बरवा जंगल गंाव में बंद पड़े एक राइस मिल के गोदाम पर पहुंचे। वहां छापामारी के दौरान 35 बड़े ड्रम में रखा गया स्प्रीट, 139 पेटी बनाई गई अवैध शराब, काफी संख्या में कई ब्रांड के रैपर, खाली शीशी, ढक्कन और सील करने वाली मशीन बरामद हुई। सहायक आयुक्त चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई आईजी के निर्देश पर हुई है। गगहां थाना क्षेत्र में हुई बरामदगी के बाद इसका भंडाफोड़ हुआ था। बरामद की गई स्प्रिट की कीमत लगभग सवा करोड़ के करीब होगी। इस संबंध में एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल का कहना है कि बरामदगी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed