फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bank accounts of eight accused, including a history-sheeter councilor, frozen

Kushinagar News: हिस्ट्रीशीटर सभासद समेत आठ आरोपियों का बैंक खाता फ्रीज

Thu, 29 Jan 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts of eight accused, including a history-sheeter councilor, frozen
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे में सूजा पठान के घर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर सभासद संजय पटेल और इसके सात गुर्गों का पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज करा दिया। बैंक खाते में जमा 5.46 लाख रुपये जब्त हो गए हैं। इसके अलावा तहसीलदार और एआरटीओ से भी पुलिस ने आरोपियों के संपत्ती और वाहनों का ब्योरा मांगा है। पुलिस की जांच में पता चला कि जुआ, रंगदारी से आरोपियों ने अकूत संपत्ती अर्जित किया है। वहीं फायरिंग मामले में फरार चल रहा आरोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर है। कप्तानगंज नगर के सभासद संजय पटेल के गुर्गों ने सूजा पठान के घर पर चढ़कर फायरिंग किया था। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। इस मामले में पांच आरोपियों और तीन सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सभासद समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कप्तानगंज कस्बे में धौंस जमाकर रंगदारी वसूलने और अनैतिक कार्यों में लिप्त सभासद संजय पटेल और सूजा पठान के गैंग के नौ लोगों का हिस्ट्रीशीट भी खोला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विगत दिनों कस्बा कप्तानगंज में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। जांच में सामने आया कि इस घटना से जुड़े अभियुक्त जुआ, रंगदारी समेत अन्य अवैध गतिविधियों से धन अर्जित कर उसे विभिन्न बैंक खातों में जमा कर रहे थे। पुलिस जांच के बाद इन खातों में जमा अवैध धन को फ्रीज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed