फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bajrang Dal creates ruckus, alleges religious conversion at prayer meeting

Kushinagar News: प्रार्थनासभा में धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल का हंगामा

Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal creates ruckus, alleges religious conversion at prayer meeting
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास गांव का मामला, तीन हिरासत में
विज्ञापन

- घर में जुटी थीं 40 से अधिक महिलाएं, धर्म विशेष की पुस्तक और अन्य सामग्री मिलने का दावा
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास गांव में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने की सूचना पर रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और एक पुरुष समेत दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बांसगांव खास गांव के एक घर में 40 से अधिक महिलाओं के जुटने की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौके पर धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। उन्होंने घर से धर्म विशेष की पुस्तक और पानी भरी बोतलें मिलने का दावा किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता अर्पित राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बिहार के एक पुरुष और दो महिला लोगों को धन का प्रलोभन देकर धर्म विशेष स्वीकार करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक धर्म-विशेष के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिली सामग्री की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed