फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bail business: Police asked the court for documents of sureties

जमानत का धंधा : पुलिस ने कोर्ट से मांगे जमानतदारों के दस्तावेज

Mon, 08 Dec 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bail business: Police asked the court for documents of sureties
कुशीनगर। पशु तस्करों की जमानत में खेल की जांच कर रही पुलिस के सामने आए दिन नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस की जांच भी आगे बढ़ रही है। अब पुलिस ने कोर्ट से उन 12 जमानतदारों के कागजात मांगे हैं, जिन्होंने कई पशु तस्करों की जमानत दी है। हालांकि इन जमानतदारों का कहना है कि उन्होंने तो सिर्फ एक ही पशु तस्कर की जमानत दी है। इतने आरोपियों की जमानत में उनके कागजात कैसे इस्तेमाल किए गए इसका उन्हें नहीं पता। उनके इस बयान से भी पुलिस के कान खड़े हो गए।
विज्ञापन

बीते दिनों पशु तस्करी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस को 12 ऐसे नाम मिले थे, जिन्होंने 30-40 बार पशु तस्करों की जमानत दी। जमानत लेने वालों में पांच मृतक भी हैं। उनके मरने के बाद भी उनके नाम पर पशु तस्करों का जमानत लेने की आशंका है। तस्कर ज्यादातर पश्चिम के और जमानतदार कुशीनगर के। इस पर पुलिस का माथा ठनका। उसने कसया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जब इन 12 जमानतदारों से पूछताछ की तो उन्होंने जो बताया वह मामला कुछ और ही निकला। जमानत के इस खेल में दो कोर्ट मोहर्रिर की लापरवाही भी सामने आई, जिन्हें शनिवार को एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अब कोर्ट में आवेदन देकर पशु तस्करों की जमानत में लगे 12 जमानतदारों के कागजात की मांग की है। पुलिस उन कागजात की जांच कर पूरे खेल को समझने की कोशिश कर रही है कि जमानतदारों के कागजात का इस्तेमाल किसने और कैसे पशु तस्करों की जमानत में किया। या जमानतदार ही झूठ बोल रहे हैं। जांच में कोर्ट मोहर्रिर के रजिस्टर और पुलिस रिकॉर्ड में भी अंतर मिला है। पुलिस को कहीं न कहीं संदेह है कि जमानत में कहीं न कहीं खेल हो रहा है, जिससे पशु तस्करों को आसानी से जमानत मिल जाती है। अब पुलिस उस गिरोह का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जमानतदारों पर दर्ज है प्राथमिकी
कसया नगर के वार्ड नंबर 24 निवासी रितेश कुमार, सबया निवासी मुकेश, दहारी, कसया के वार्ड नंबर तीन निवासी खदेरू, सबया निवासी राजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 13 निवासी अवधेश, कसया थाना के बरवा जंगल निवासी जनार्दन, सिरसिया कुईया गांव निवासी सुरेश कुशवाहा, कसया के वार्ड नंबर 27 निवासी श्रीकिशुन, सबया निवासी जगरूप, सपहा निवासी महेंद्र, कमलेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 242 पशु तस्करों की जमानत आरोपियों ने लिया है। इसके अलावा पांच जमानतदारों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम पर भी जमानत 78 पशु तस्करों का लिया गया है।



कोर्ट में जमानत के लिए जमानतदारों के नाम से लगाए गए अभिलेखों की छाया प्रति की मांग की गई है। जांच के दौरान दोनों कोर्ट मोहर्रिर को निलंबित किया गया है। इनकी भूमिका जांच कराई जा रही है, क्योंकि कोर्ट से जमानत के लिए दाखिल पेपर सत्यापन के लिए इनके माध्यम से थाने पर आता है, इसमें गड़बड़ी मिली थी। पांच मृतक जमानतदारों के नाम पर भी जमानत लिया गया है। इनके मरने के बाद तो जमानत गलत तरीके से पेपर तैयार कर इनके नाम पर जमानत नहीं ली गई है। कोर्ट से पेपर मिलने के बाद इसकी स्थिति स्पष्ट होगी।
- केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed