{"_id":"6994d02507f7858eb8087d10","slug":"baby-born-dead-in-private-hospital-family-creates-ruckus-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154927-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निजी अस्पताल में मृत पैदा हुआ बच्चा, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निजी अस्पताल में मृत पैदा हुआ बच्चा, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
नवजात की मौत पर हंगामा करते परिजन।
कप्तानगंज। अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव निवासी 26 वर्षीय पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 11 दिन पूर्व न्यू पीएचसी बोदरवार पर लेकर गए, वहां प्रसव कराने से स्टाफ नर्स ने मना कर दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता पूजा को लेकर कप्तानगंज कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घर वालों का आरोप है कि गलत आपरेशन करने से नवजात की मौत हो गई और प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे नाराज तीमारदारों ने मंगलवार को निजी अस्पताल में पहुंंचकर हंगामा किया। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुंजेश कुमार कन्नौजिया की 26 वर्षीय पत्नी पूजा को सात फरवरी को सुबह प्रसव पीड़ा हुआ। घर वाले आशा कार्यकर्ता को सूचना दिया। आशा कार्यकर्ता और परिजन उसे बोदरवार न्यू पीएचसी पर लेकर गए, वहां मौजूद स्टाफ नर्स जांच के बाद दिक्कत बताया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता पूजा को लेकर नगर के डीसीएफ चौक के तिरूपति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है जांच के बाद उसी दिन रात में नवजात का धड़कन नहीं चलने की बात कह महिला क ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दो घंटे बाद नवजात को लेकर बाहर स्टाफ नर्स निकली और मौत होने की बात कही। पूजा की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर पर ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पूजा को भर्ती कराए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। ऑपरेशन में लापरवाही के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को पूजा के पति और रिश्तेदार तिरूपति हॉस्पिटल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर आई पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया। मुंजेश ने पुलिस को आशा कार्यकर्ता और अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अस्पताल पर परिजनों की ओर से जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। शिशु की पेट में ही मौत हो गई थी। ऑपरेशन के बाद हायर सेंटर ले जाने का सुझाव परिजनों को दिया गया था। परिजन अपने मर्जी से मरीज को ले गए थे।
विज्ञापन
डाॅ. अंगद चौधरी, तिरूपति हॉस्पिटल कप्तानगंज
तिरुपति हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सीएमओ कार्यालय से हुआ है अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जाएगी जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं बोदरवार न्यू पीएचसी से आशा कार्यकर्ता मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने का मामला सामने आया है, इसकी भी जांच होगी। डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज