फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Babu Tirahe Buddha statue on the quayside will

जेटी बाबू तिराहे पर भी लगेगी बुद्ध प्रतिमा

Thu, 16 Jun 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Babu Tirahe Buddha statue on the quayside will
कुशीनगर स्थित बैठक करते मंडलायुक्त पी गुरु प्रसाद । - फोटो : अमर उजाला
कसया। कुशीनगर विकास प्राधिकरण (कसाडा) की बैठक बृहस्पतिवार की मंडलायुक्त पी गुरू प्रसाद की अध्यक्षता में कुशीनगर के एक होटल में हुई। इसमें बैरिया चौराहे पर कसाडा कार्यालय के निर्माण, जेटी तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने और देवरिया रोड पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने आदि के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 के अनुमानित बजट पर भी विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


बैठक की शुरूआत कुशीनगर के विकास के लिए प्रस्तावित कार्य योजनाओं पर चर्चा से शुरू हुई। बताया गया कि कसाडा कार्यालय के निर्माण के लिए कसया-पडरौना मार्ग पर बैरिया चौराहे के समीप 1660 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। तय हुआ कि सबसे पहले इस चिह्नित भूमि की बाउंड्रीवाल बनवाई जाए। इसके बाद कार्यालय भवन और मीटिंग हाल का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जेटी तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाने, हिरण्यवती नदी के घाट को विकसित कराने, देवरिया रोड पर भी भव्य प्रवेश द्वार बनवाने, रामाभार स्तूप से देवरिया रोड तक स्ट्रीट लाइट लगवाने आदि की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-2017 के लिए प्रस्तावित करीब 5 करोड़ 77 लाख रुपये के बजट को विचार-विमर्श के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र में निर्माण कार्य 10 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में मनोनीत सदस्य डॉक्टर मनोज यादव तथा कैबिनेट मंत्री की ओर से दिए गए नाली, सड़क, खंड़जा व शौचालय निर्माण आदि के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।



बैठक में बैठक में देवरिया की डीएम अनीता श्रीवास्तव के अलावा डीएम शंभू कुमार, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद, पुरातत्व विभाग के इंजीनियर पंकज तिवारी, कसया के अधिशासी अधिकारी बब्बन यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed