फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ayushman cards will be made for elderly people aged 70 plus in Jan Arogya Mela

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 70 प्लस उम्र के बुुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Sun, 01 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for elderly people aged 70 plus in Jan Arogya Mela
पडरौना। सभी 52 न्यू पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सीएमओ ने कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। सीएमओ ने मेले के दौरान क्षेत्र के 70 प्लस उम्र के बुजुर्गों का प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि पीएचसी में लगने वाले मेले में अब 70 प्लस उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए एक कंप्यूटर आपरेटर अथवा एक्सपर्ट को साथ रखें। अब प्रत्येक रविवार को लगने वाले मेले में प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों में आंखों की समस्या होती है। मेले के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्गों की जांच के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए कसया, पडरौना और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। जन आरोग्य मेले की निगरानी खुद सीएमओ करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इसमें कहीं से भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed