{"_id":"69fe3c7f563a5be79f047fc1","slug":"awareness-campaign-on-thalassemia-day-gifts-given-to-children-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159444-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए गए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए गए उपहार
Sat, 09 May 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस पर शुक्रवार को कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। थैलेसीमिया से पीड़ित 8 बच्चों को लंच बॉक्स, वाटर बॉटल, कॉपी एवं कलम उपहार स्वरूप देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना तथा समाज में जागरूकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
ब्लड बैंक की संचालक शोभा राजीव तिवारी ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरत पड़ने पर थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से कई बच्चों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली एवं अध्यक्ष अजय सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए समाजसेवियों से ऐसे बच्चों के लिए निरंतर सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने तथा रक्तदान को बढ़ावा देने की शपथ भी ली।